img

वोटों के लिए पंजाब की बहु बनने को आतुर प्रियंका वाड्रा, अब यूपी की बेटी नहीं- प्रहलाद सिंह पटेल

नई दिल्ली- केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने पंजाब के मुख्यमंत्री के बयान को अलगाववादी बताते हुए ट्वीट कर कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के अलगाववादी बयान की निंदा करने से कर्तव्य पूरा नहीं होगा बल्कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा की उपस्थिति ने कांग्रेस नेतृत्व द्वारा फूट डालने और लड़ाने वाली प्रवृत्ति को बेनक़ाब कर दिया है। देश इसका जबाब देगा।

गौरतलब है कि कल 15 फरवरी को पंजाब के रूपनगर में चुनावी रैली के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विवादित बयान दिया, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा भी उसका समर्थन करती दिखीं।  

दरअसल रैली को संबोधित करती हुई प्रियंका बोलीं कि समझदारी का इस्तेमाल करो। चुनाव का समय है। लंबी-लंबी बातें कहना नहीं चाहती। लेकिन पंजाब के लोगों, बहनों-भाइयों जो आपके सामने है, उसे ठीक से पहचानो। आपमें बहुत विवेक है। समझदारी है। उस समझदारी का इस्तेमाल करो। पंजाब पंजाबियों का है। पंजाब को पंजाबी चलाएंगे। अपनी सरकार बनाओ। यहां कोई नई राजनीति नहीं मिलेगी। ये बाहर से जो आते हैं। अपने पंजाब में उन्हें सिखाइए पंजाबियत क्या है। पंजाब मेरी ससुराल है।

प्रियंका के इतना बोलते ही मुख्यमंत्री चन्नी ने अलगाववादी बयान देते हुए कहा कि प्रियंका पंजाबियां दी बहू है। यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भईए आके इते राज नहीं कर दे। यूपी के भईयों को पंजाब में फटकने नहीं देना है। इस पर प्रियंका वाड्रा हंसते हुए जो बोले सो निहाल के नारे लगाने लगीं। 

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि दरअसल यह हैरान करने वाली बात है कि प्रियंका गांधी जब यूपी में चुनाव प्रचार के लिए जाती हैं तो खुद को यूपी की बेटी बताती हैं और जब वो पंजाब में चुनाव प्रचार पर होती हैं और पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी के लोगों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं तो प्रियंका वाड्रा मुस्कुराती हुई उनके साथ नारे लगाती हैं। इससे यही लग रहा है कि वे वोटों के लिए पंजाब की बहु बनने का दिखावा करने को तो आतुर हैं लेकिन वे यूपी की बेटी नहीं हैं, वरना वह मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा यूपी के भाई-बहनों की, की गई बेइज्जती और अलगाववादी बयान का समर्थन नहीं करतीं। 

श्री पटेल ने कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी का असली चरित्र सबके सामने आ गया है। कांग्रेस ने शुरु से ही फूट डालो, शासन करो की नीति पर काम किया है लेकिन हमारे देश की जनता बहुत समझदार है और वह इस चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।

मुख्य संवाददाता
मुख्य संवाददाता
मुख्य संवाददाता
PROFILE

' पड़ताल ' से जुड़ने के लिए धन्यवाद अगर आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो कृपया इसे शेयर करें और सबस्क्राइब करें। हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं। हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

0 Comments

मुख्य ख़बरें

मुख्य पड़ताल

विज्ञापन

संपादकीय

  • शिक्षक दिवस का चयन और जातिवादी मानसिकता

    शिक्षक दिवस एक बहुत ही पवित्र और सराहनीय दिवस है। ऐसे में इस दिन की महत्ता और बढ़ जाती है जब गुरु-शिष्य की परंपरा और मर्यादा खत्म हो रही है। वास्तव में डॉ. राधाकृष्णन  भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत…

वीडियो

Subscribe Newsletter

फेसबुक पर हमसे से जुड़े