img

डॉ.मुकेश गौतम को श्रुति संवाद सारस्वत सम्मान

मुंबई : श्रुति संवाद साहित्य कला अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला "राजीव सारस्वत सम्मान"  पर्यावरण के लिए इस वर्ष प्रसिद्ध पर्यावरणविद एवं हास्य कवि डॉ.मुकेश गौतम को प्रदान किया जाएगा। डॉ.मुकेश गौतम को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे रचनात्मक लेखन के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है. आगामी 04 मार्च को नेरुल, नवी मुंबई में आयोजित सम्मान समारोह में  उन्हे यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि डॉ.मुकेश गौतम अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हास्य कवि होने के साथ ही एक पर्यावरण कार्यकर्ता के रूप में भी विशेष पहचान रखते है. उन्होंने पूरे देश में कई हजार पेड़ लगाए हैं। वृक्ष संरक्षण विषय पर उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं और इन पुस्तकों का अन्य भाषाओं में अनुवाद भी प्रकाशित हुआ है। माहमार्गों, उद्यानों, सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शित वृक्ष संरक्षण के महत्त्व को दर्शाने वाले अधिकांश स्लोगन डॉ.गौतम द्वारा ही लिखे गए हैं। वृक्ष संरक्षण विषय पर उनका स्तम्भ भी काफी लोकप्रिय है। उन्हें पर्यावरण एवं वन मंत्रालय भारत सरकार के प्रतिष्ठित "राष्ट्रीय मेदिनी पुरस्कार" एवं महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादेमी के "संत नामदेव पुरस्कार" सहित अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

डॉ.मुकेश गौतम से पूर्व यह पुरस्कार श्री अशोक चक्रधर,बुद्धिनाथ मिश्र, माहेश्वर तिवारी जी, डॉ.सुरेश,कुंवर बैचेन जैसे साहित्यकारों को प्रदान किया जा चुका है।  डॉ.मुकेश गौतम के वृक्ष संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के कारण लोग उन्हें 'वृक्षबाबा' से भी संबोधित करते हैं।

श्रुति संवाद साहित्य कला अकादमी के अध्यक्ष अरविंद शर्मा 'राही' जी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए साहित्य प्रेमियों से सम्मान समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया है।

मुख्य संवाददाता
मुख्य संवाददाता
मुख्य संवाददाता
PROFILE

' पड़ताल ' से जुड़ने के लिए धन्यवाद अगर आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो कृपया इसे शेयर करें और सबस्क्राइब करें। हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं। हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comments

  •  
    Rakesh
    2017-08-19

    Very unfortunate

मुख्य ख़बरें

मुख्य पड़ताल

विज्ञापन

संपादकीय

  • शिक्षक दिवस का चयन और जातिवादी मानसिकता

    शिक्षक दिवस एक बहुत ही पवित्र और सराहनीय दिवस है। ऐसे में इस दिन की महत्ता और बढ़ जाती है जब गुरु-शिष्य की परंपरा और मर्यादा खत्म हो रही है। वास्तव में डॉ. राधाकृष्णन  भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत…

वीडियो

Subscribe Newsletter

फेसबुक पर हमसे से जुड़े