नई दिल्ली- 29 अगस्त 2017, मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन यानि राष्ट्रीय
खेल दिवस पर देश की खेल प्रतिभाओं को खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। रियो ओलंपिक में गोल्ड
मेडल जीतने वाले देवेंद्र झाझरिया और पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान सरदार सिंह को देश
के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति
भवन में आयोजित इस समारोह में 17 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से भी नवाज़ा गया।
36 वर्षीय झाझरिया खेल रत्न
पाने वाले पहले पैरा एथलीट हैं। झाझरिया ने साल 2016 में रियो पैरालंपिक में भाला फेंक एफ-46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक
जीता था. वह इससे पहले 2004 के एथेंस पैरालंपिक में भी स्वर्ण जीत चुके हैं।
राजस्थान
के झाझरिया ने 2004 और 2016 के पैरालंपिक खेलों में नये विश्व रिकॉर्ड बनाते हुये स्वर्ण पदक
जीते थे। दुनिया के बेहतरीन
मिडफील्डरों में शुमार सरदार सिंह की अगुवाई में भारत ने 2014 के इंचियोन एशियाई खेलों
में 16
वर्ष के
अंतराल के बाद जाकर हॉकी में स्वर्ण पदक हासिल किया था और रियो ओलंपिक के लिये
सीधे क्वालीफाई किया था।
सरदार की
अगुवाई में भारत ने न केवल पिछले एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीता था बल्कि सीधे
रियो ओलंपिक का टिकट भी पाया था। सरदार का शुमार दुनिया के बेहतरीन मिडफील्डरों
में होता है, जब वह 2008 के सुल्तान अजलान कप में भारतीय कप्तान बने थे तो उस समय कप्तानी
संभालने वाले वह सबसे युवा कप्तान बने थे।
भारतीय
हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह और पैरालंपियन देवेंद्र झाझरिया को साल 2017 के राजीव गांधी खेल रत्न
पुरस्कार से सम्मानित किया गया। झाझरिया ने रियो पैरालंपिक में जैवलिन थ्रो में
स्वर्ण पदक हासिल किया था. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बैडमिंन कोच जीएसएसवी प्रसाद को बतौर
कोच अपने काम के लिए साल 2017 द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफ टाइम) पुरस्कार से सम्मानित किया। महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत
कौर और गोल्फ खिलाड़ी एसएसपी चौरसिया को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
नीता
अंबानी को रिलाएंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स के लिए राष्ट्रपति कोविंद ने राष्ट्रीय
खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से नवाज़ा। पदक के अलावा खेल रत्न अवॉर्ड जीतने वाले
खिलाड़ियों को 7.5 लाख रुपए का नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र तथा अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद
अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को पांच लाख रूपए का नगद पुरस्कर तथा प्रशस्ति पत्र
दिया गया।
राष्ट्रीय
खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति ने अजुर्न अवॉर्ड भी प्रदान किए. अर्जुन पुरस्कार
के लिए चुने गए 17 खिलाड़ियों में मरियप्पन थंगावेलु (ऊंची कूद, पैरालंपिक), चेतेश्वर पुजारा (क्रिकेट)
और हरमनप्रीत कौर (महिला क्रिकेट) के अलावा वी.जे. सुरेखा (तीरंदाजी), खुशबीर कौर (एथलेटिक्स), अरोकिया राजीव (एथलेटिक्स), प्रशांति सिंह
(बास्केटबॉल), लैशराम देवेंद्रो सिंह (मुक्केबाजी), बेमबेम देवी (फुटबॉल), एस.एस.पी चौरसिया (गोल्फ), एस.वी. सुनील (हॉकी), जसवीर सिंह (कबड्डी), पी.एन. प्रकाश
(निशानेबाजी), एंथोनी अमलराज (टेबल टेनिस), साकेत मायनेनी (टेनिस), सत्यव्रत कादियान (कुश्ती) और वरुण भाटी (पैरालंपिक) शामिल हैं।